फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मातूराम ब्लास्टर एकादश ने 6 विकेट से जीता मैच

Sat, 14 Jun 2025 05:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले के हनुमंत क्रिकेट मैदान में खेल गए टी-20 मुकाबले में गोयल क्रिकेट क्लब एकादश को मातूराम ब्लास्टर एकादश ने 6 विकेट से हराया। अमन नांदल को मैन ऑफ द मैच व पुनित शर्मा को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। पुनित शर्मा ने 20 गेंदों पर 59 रन बनाए।
मातूराम एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयल एकादश ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से अमन हुड्डा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर आठ चौकों व दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए।
विज्ञापन

जयबीर सिंह ने 23 व सुशांत सुमन ने दो 17 रन बनाए। मातूराम एकादश की ओर से अमन नांदल ने तीन, प्रिंस व मोनू ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में मातूराम एकादश ने 15.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

मातूराम एकादश की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए पुनित शर्मा ने 20 गेंदों पर पांच चौकों व पांच छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। इसके अलावा आशीष ने 48 व अमन नांदल ने 20 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से प्रवीन ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें