फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मातूराम ब्लास्टर ने 37 रनों से मुकाबला जीता

Mon, 20 Jan 2025 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड स्थित शहीद क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को लीग टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच बख्तावर क्रिकेट क्लब और मातूराम ब्लास्टर के बीच मैच खेला गया। मातूराम ब्लास्टर ने 37 रनों से जीत दर्ज की। उत्तम राठी ने 58 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

मातूराम ब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 47 रन पर तीन खोने के बाद टीम थोड़ी संकट में आई, लेकिन उत्तम राठी की 33 गेंदों पर 58 रन की शानदार पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाए। बख्तावर टीम की ओर से अखिल ने तीन व सोनू राठी ने दो विकेट लिए।
जवाब में बख्तावर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही व 15 रन के स्कोर पर पहला व 24 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। सुबोध ने 38 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। अन्य कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया और पूरी टीम 20 ओवर 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना पाई। मातूराम ब्लास्टर की ओर से मोनू तोमर ने तीन व प्रिंस कुमार ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें