फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी दरबार पहुंचा मामला, सीआईडी भी पड़ताल में जुटी

Sat, 14 Nov 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री वैश्य व्यायाम एवं गौशाला में गायों की मौत का मामला डीसी दरबार में पहुंच गया है।
विज्ञापन


आरएसओ सदस्य हैप्पी जांगड़ा और अन्य समाजसेवियों ने डीसी डीके बेहेरा को ज्ञापन देकर गौशाला की दयनीय हालत से वाकिफ कराया।

इधर, खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस तंत्र भी सक्रिय हो गया और सीआईडी के जवानों ने गौशाला और आसपास के क्षेत्र में जाकर गौशाला की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

कुछ महिलाओं ने गौशाला की शिकायत भी की है।

ध्यान रहे कि बृहस्पतिवार सुबह जनता कॉलोनी स्थिति वैश्य गौशाला में गायों के शव सड़ी हुई हालत में मिले थे। सूत्रों की मानें तो गायों की मौत भूखे रहने के कारण चार-पांच दिन पहले ही हो गई थी लेकिन प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया। हालांकि सूचना मिलते ही लावारिस पीड़ित पशु सेवा संस्थान के संचालक सहित कई समाजसेवी संगठन मौके पर पहुंचे और शवों को उठवाया।
विज्ञापन


अन्य बीमार गायों को इलाज के लिए भेजा गया। गायों की मौत के बाद से ही गौशाला में वर्चस्व की लड़ाई भी सामने आई थी।


शुक्रवार को आरएसओ प्रवक्ता हैप्पी जांगड़ा, महासचिव डॉ. बिजेंद्र सिंह, अशोक गुलिया और जसबीर सिंह ने एक शिकायत पत्र और अखबारों में प्रकाशित खबर की कटिंग भी डीसी डीके बेहेरा को सौंपी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वैश्य गौशाला में लापरवाही चरम पर है। प्रशासन को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए। हैप्पी जांगड़ा ने बताया की डीसी से मांग की गई है कि वैश्य गौशाला में एक वेटेनरी सर्जन की जिम्मेदारी तय की जाए। अब इस मामले में शनिवार को आईजी श्रीकांत जाधव से भी मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें