फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गणित संबंधी कार्यशाला 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के सभी गणित अध्यापकों के लिए 29 नवंबर को नवाचार संबंधी कार्यशाला हुई। इस संबंध में वीरवार को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डायट प्राचार्य वीरेंद्र मलिक ने की। एससीईआरटी हरियाणा के निर्देशानुसार डायट मदीना की ओर से आयोजित किए जाने वाले मैथ्स प्रमोशन प्रोग्राम की तैयारी के लिए यह बैठक बुलाई गई। कार्यक्रम की ओवरऑल इंचार्ज सुनीता अहलावत ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के सभी राजकीय व अराजकीय स्कूलों से गणित विषय के अध्यापक बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन

डाइट प्राचार्य ने कहा कि 29 नवंबर को होने वाली वर्कशॉप का प्रमुख विषय कश्मीरी अमृत पजल व हरबंस पजल रहेगा। वर्कशॉप के स्पीकर एससीईआरटी हरियाणा के ज्वाइंट डायरेक्टर सुनील बजाज रहेंगे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि एमडीयू के वाइस चांसलर राजबीर सिंह व विशिष्ट अतिथि यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार गुलशन तनेजा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें