बहादुरगढ़ के जाखोदा में माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट का ब्रांच ओपनिंग पर मौजूद अतिथि व सदस्
रोहतक। रोहतक के माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की बहादुरगढ़ के जाखोदा में शनिवार को ब्रांच खोली गई। इसमें आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्चों को निशुल्क पढ़ाई करवाई जाएगी। ब्रांच की प्राचार्य रेनू ने अपने घर पर ही बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लिया। राजीव जैन ने बताया कि शनिवार को ब्रांच में बच्चों के माता-पिता भी उपस्थित हुए। वहां पर निशुल्क पढ़ाई कर रहे 50 बच्चों ने पूजन दिवस मनाया। मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन हरि प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान गोबिंद राम सिंघल, संजय चावला, ओमप्रकाश विरमानी, कविता जांगड़ा, नीरज व नीलम आदि उपस्थित रहे।