चंडीगढ़ में एएसआई संजय अहलावत के शादी समारोह में मौजूद खाप प्रतिनिधि। स्रोत : खाप
रोहतक। रोहतक खाप 84 प्रधान हरदीप अहलावत के बेटे एएसआई संजय अहलावत ने शनिवार को तिलक में 100 रुपये स्वीकार कर बिना दहेज शादी की। हरदीप के बेटे संजय ने चंडीगढ़ निवासी और चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई कीर्ति से शादी की है। शादी में दुल्हन के लिए एक अंगूठी व मंगलसूत्र भेंट किया। उन्होंने सभी से दहेज रहित शादियां कर बेटियों व उनके परिवारों को सामाजिक उपहार देने की अपील की है। इससे कोई बेटी को बोझ नहीं समझेगा। बेटा व बेटी में कोई अंतर नहीं है। शादी में अनेक खाप प्रधान व प्रतिनिधि शामिल हुए।