रोहतक। अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ रेजिडेंशियल सैनिक विद्यालय ने अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता व चहुंमुखी प्रदर्शन से भारत के सभी नए सैनिक विद्यालयों में लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निदेशक हंसराज बालवान ने कहा कि सैनिक स्कूल सोसाइटी दिल्ली की तरफ से प्रकाशित मंगलवार को परिणाम में बाबा मस्तनाथ सैनिक स्कूल ने चौथी बार प्रथम स्थान पाया। इस अवसर पर सीईओ डॉ. कुलदीप राव ने कहा कि हमें आगे भी अपने इसी प्रदर्शन व प्रथम स्थान को कायम करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। संवाद