फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 80 विद्यार्थियों ने आतिथ्य सत्कार कौशल प्रशिक्षण लिया

Thu, 29 Feb 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तिलयार लेक स्थित होटल प्रबंधन संस्थान में बुधवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बुटाना के 80 छात्रों के लिए आयोजित 15 दिवसीय आतिथ्य सत्कार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बुटाना के 80 छात्रों ने 15 दिन का कोर्स किया।
विज्ञापन

संस्थान के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि 15 दिन के प्रशिक्षण का आयोजन स्कूल व होटल प्रबंधन संस्थान के प्रांगण में किया गया। जिसमें छात्रों को आतिथ्य सत्कार के लिए जरूरी विषयों जैसे मॉकटेल बनाना, फ्लावर अरेंजमेंट, चॉकलेट, पिज्जा, पास्ता, पाव-भाजी, स्प्रिंग रोल, हरा-भरा कबाब, शाही टुकड़ा इत्यादि बनाना सिखाया गया। इसके साथ-साथ उन्हें आचार व्यवहार के ऊपर भी प्रशिक्षित किया गया। 15 दिवसीय इस कार्यक्रम के समापन पर बुटाना स्कूल में मुख्य अतिथि होटल प्रबंधन संस्थान के प्रिंसिपल इंचार्ज संजीव डे ने छात्रों को संबोधित करते हुए। 80 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए। मौके पर प्रिंसिपल ममता शर्मा, रविंद्र कुमार, पवन कुमार व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें