फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: मास्टर मॉडलइट शौर्य तो कशिश रही मिस इवनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सेक्टर-4 स्थित मॉडल स्कूल में वीरवार को 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 11वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर को सजाया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपने सीनियर साथियों को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर 12वीं की छात्रा आर्चिसा ने अध्यापकवृंद के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह में 12वीं से शौर्य को मास्टर मॉडलाइट, आर्चिसा मिस मॉडलाइट, कशिश मिस इवनिंग एवं तनिष हुड्डा को मास्टर इवनिंग से नवाजा गया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्राचार्य रितु मदान, आशिता व प्रतिभा ने निभाई। उपायुक्त एवं अध्यक्ष मॉडल एजुकेशन सोसायटी यशपाल, उपाध्यक्ष रामअवतार गुप्ता, ओएसडी व सचिव राजेश सहगल ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उप-प्राचार्य राजेश नांदल ने जूनियर विद्यार्थियों को सीनियर विद्यार्थियों से सफलता के गुर लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें