रोहतक। शहर के रैनकपुरा में चोर एक मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी निकाल कर ले गए। परिवार दिल्ली शादी समारोह में गया हुआ था। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक रैनकपुरा निवासी धर्मेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूल की बस पर ड्राइवर है। पांच फरवरी को उसकी पत्नी व बच्चे शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली चले गए, जबकि वह सुबह करीब सवा सात बजे ड्यूटी पर चला गया। स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर बाद करीब पौने चार बजे घर आया तो ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के अंदर से चोर डेढ़ तोले सोने की चेन, एक जोड़ी झुमके, सात हजार की नकदी व दो नोटों माला ले गए।