फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दृष्टिहीन जोड़ों का रविवार को रोहतक में होगा सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मंत्री सेठ श्री किशनदास की 13वीं पुण्यतिथि पर रविवार 26 नवंबर को रोहतक में दृष्टिहीन युवक व युवतियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसके लिए 17 जोड़ों ने दिल्ली की एक सामाजिक संस्था के माध्यम से पंजीकरण कराया है। विवाह का आयोजन सेठ श्रीकिशन दास चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से कराया जा रहा है, जिसमें पहुंचकर बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, सांसद अरविंद शर्मा व मेयर मनमोहन गोयल के अलावा स्वामी ज्ञानानंद, महामंडलेश्वर कपिल पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद भी आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

मेयर मनमोहन गोयल के पिता सेठ श्री किशनदास बंसीलाल सरकार में मंत्री रहे हैं। उनके नाम पर मेयर ने ट्रस्ट का गठन कर रखा है। ट्रस्ट की तरफ से गोकर्ण धाम के नजदीक दिव्य ज्योति अंध विद्यालय बनाया गया है। विद्यालय में 100 दृष्टिहीनों के रहने की व्यवस्था है। हर साल ट्रस्ट की तरफ से दृष्टिहीन युवक व युवतियों का विवाह कराया जाता है। अब तक 30 जोड़ों की शादी हो चुकी है। अबकी बार 17 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। इसमें ज्यादातर यूपी, पंजाब, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान व दिल्ली से हैं। हर जोड़े को ट्रस्ट की तरफ से शादी के बाद दूल्हन को उपहार के तौर पर दिया जाने वाला सामान दिया जाएगा। इसमें फर्नीचर से लेकर जेवरात तक शामिल हैं। साथ ही जरूरतमंद लोगों को न केवल कंबल वितरित किए जाएंगे, बल्कि सामूहिक भोजन भी कराया जाएगा। साथ ही रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा।

नौकरी करते हैं ज्यादातर युगल, एक युवती एमए पास
मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि ज्यादातर नेत्रहीन युवक व युवती नौकरी करते हैं। एक युवती तो एमए की पढ़ाई कर रही है। ट्रस्ट की तरफ से दिव्य ज्योति अंध स्कूल में 100 दृष्टिहीन लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। शादी के बाद भी ऐसे लोगों की ट्रस्ट सहायता करता है। ज्यादातर युगल प्रदेश से बाहर के हैं, जो दिल्ली की एक एजेंसी के माध्यम से सामूहिक विवाह में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें