महम। कस्बे में एक मकान का निर्माण करते वक्त राज मिस्त्री गांव किशनगढ़ निवासी रामभज प्रजापति(70) की मौत हो गई। गांव वासी कृष्ण प्रजापति ने बताया कि रामभज एक मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। अचानक लेंटर से पैर फिसल जाने से वे नीचे गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह पूर्व में पंच रह चुके थे। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल देखने को मिला। गांव में होली का त्योहार भी नहीं मनाया गया। संवाद