फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जामुन तोड़ते समय गिरने से चिनाई मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। खिड़वाली गांव के चिनाई मिस्त्री सुरेश (60) का शुक्रवार शाम को खेत में जामुन के पेड़ के नीचे नाली में शव पड़ा मिला। गांव निवासी रमेश ने बताया वे पांच भाई हैं। सुरेश दूसरे नंबर के थे। उनके दो बेटे व दो बेटी हैं। शुक्रवार शाम को सुरेश खेत में गए थे। पता चला है कि सिंचाई के लिए बनी नाली के किनारे पेड़ से सुरेश नीचे ही खड़े होकर जामुन तोड़ रहे थे। पैर फिसलने से नीचे गिर गए और कनपटी पर ईंट लगने से उनकी मौत हो गई। उनको किसी पर कोई शक नहीं है। शनिवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें