13-कलायत निवासी मृतक सन्नी। फाइल फोटो
- फोटो : टीईटी परीक्षा देकर एमजी कॉलेज से निकलते परीक्षार्थी। संवाद
रोहतक। कैथल जिले के कलायत निवासी एचआईवी पॉजिटिव युवक (20) का शव शुक्रवार शाम को बजरंग भवन के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिला। युवक 10 दिन पहले घर से रोहतक आया था।
कलायत निवासी महिला ने बताया कि उनकी बहन के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा परिवार सहित गांव में रहता है जबकि छोटा बेटा पिता रलदू के साथ कलायत में रहता था। मां की 15 साल पहले मौत हो गई थी।
युवक अक्सर घर से बाहर रहता था। दो माह पहले पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। उसका अस्पताल में उपचार कराया। शुक्रवार शाम को जीआरपी ने फोन करके शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने शव परिजनों को साैंप दिया।