फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नकाबपोश युवक घर में घुसकर पोती के सामने दादी को चाकू मारकर ले गए जेवर और नकदी

Fri, 26 Apr 2024 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम/रोहतक। जिले में महिलाएं घर के अंदर न बाहर सुरक्षित हैं। रोहतक के सेक्टरों में झपटमारी की वारदात के बाद अब दो नकाबपोश युवक वीरवार दोपहर महम के वार्ड नंबर आठ में दर्जी के मकान में घुसे और पोती के आगे दादी 52 वर्षीय गीता रोहिल्ला को सात चाकू मारकर सोने की चेन, मंगलसूत्र व पर्स छीनकर ले गए। पर्स में साढ़े 3 हजार रुपये की नकदी थी। लुटेरे बिना नंबर की स्कूटी पर सवार होकर आए थे। घायल महिला को महम से पीजीआई रेफर किया गया है। लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ निवासी सुरेंद्र रोहिल्ला ने बताया कि तीन दिन पहले परिवार में भतीजी की शादी थी। ज्यादातर रिश्तेदार तो जा चुके हैं। पत्नी गीता रोहिल्ला अब भी सोने की चेन व मंगलसूत्र पहने हुए थी। दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर वह दुकान पर गया हुआ था जबकि बेटा गौरव अपनी पांच साल की बेटी मन्नत को स्कूल से घर छोड़कर चला गया। दादी-पोती अंदर वाले कमरे में बैठी थी। गेट खुला हुआ था। दो युवक अंदर आए और गीता के हाथ में एक बंद लिफाफा थमा दिया, बोले- कोरियर वाले हैं। दोनों ने हेलमेट के साथ मास्क भी लगाया हुआ था। गीता जैसे ही लिफाफा खोलने लगी, तभी एक युवक ने चाकू निकाल लिया और बोला- सोने चेन व मंगलसूत्र उसे दे दो। गीता युवकों के इरादों को भांप गई और चिल्लाने लगी। तभी युवक जबरन सोने की चेन व मंगलसूत्र निकालने लगे। गीता ने विरोध किया तो युवक ने चाकू से हाथों पर पांच व पेट पर दो वार किए। लुटेरे चेन, मंगलसूत्र व पास रखा पर्स उठाकर फरार हो गए। अगले ही पल गीता ने खुद को संभाला और बाहर निकल कर शोर मचा दिया। पड़ोस की महिला बाला आहूजा सबसे पहले बाहर निकल कर आई और सुरेंद्र रोहिल्ला को फोन किया। वह तुरंत मौके पर आया और गीता को अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं, सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की गहराई से छानबीन की।
...
स्थानीय लग रहे युवक, बोल रहे थे हरियाणवी
गीता ने पुलिस को बताया कि युवकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच लग रही थी। साथ ही हरियाणवी बोल रहे थे। ऐसे में पुलिस का मानना है कि आरोपी स्थानीय ही हैं। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला को घर में घुसकर चाकू मारकर जेवरात छीनकर ले जाने की वारदात सामने आई है। युवक स्थानीय लग रहे हैं, जिनको केस दर्ज कर जल्द काबू किया जाएगा। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज ढूंढ रहे हैं।

सतपाल, प्रभारी थाना महम
....
महम में दूसरी बड़ी वारदात, दोहरे हत्याकांड के आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं
महम कस्बे में पिछले नौ दिन में यह दूसरी बड़ी वारदात है। 17 अप्रैल को दिनदहाड़े निंदाना निवासी वजीर सिंह व किशनगढ़ के बल्लू नंबरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि वारदात निंदाना गांव में डीसी व गबदू गैंग के बीच चल रही रंजिश के चलते अंजाम दी गई। हमलावर डीसी गैंग के संदीप उर्फ धरती के चाचा वजीर सिंह की हत्या करने आए थे। फायरिंग में बल्लू नंबरदार भी मारा गया। पुलिस ने गबदू गैंग के अंकित उर्फ गोधू सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था, लेकिन अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें