फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गहने और रुपयों के लालच में विदेशी से शादी करने के चक्कर में विवाहिता ने गंवाए 5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सदर थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर महिला से 5 लाख की ठगी कर ली। आरोपी ने यूके से 40 लाख के जेवरात भेजने और उनका टैक्स जमा कराने के नाम पर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी सुशीला देवी मोबाइल देख रही थी। उसी दौरान मौज एप पर एक वीडियो देखी, जिसमें एक व्यक्ति ने स्वयं को अमीर बता रहा था। उसे भारत में रिश्ते बनाने हैं। इसके लिए वह सोशल मीडिया पर बहन-भाई और पत्नी की तलाश कर रहा है। एप से महिला और ठग ने बात करना शुरू कर दिया। ठग ने महिला को शादी का प्रस्ताव देकर कहा कि उसके पास अरबों रुपये और गहने हैं। उसने शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके एवज में ठग ने करीब 40 लाख रुपये के गहने भेजने की बात कही। साथ ही कहा कि टैक्स के रूप में भारतीय करेंसी जमा कराकर गहने ले लेना। इसके बाद वह उनको रुपये भेज देगा। इसके लिए महिला से उसने खाता नंबर भी लिया। ठग ने टैक्स के रूप में कई बारे में करीब 5 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद भी रुपये मांगता रहा तो महिला को समझ में आया कि उसके साथ ठगी हो गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पति को दी और फिर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
नकली गहने और विदेशी करेंसी देखकर महिला को आया था लालच
पुलिस ने बताया कि ठग ने महिला को नकली गहने और विदेशी करेंसी दिखाई थी। जिससे देखकर वह लालच में आ गई थी और वह शादी करने के लिए राजी हो गई थी। हालांकि महिला भी शादीशुदा है, उसके बच्चे भी हैं। जिससे पुलिस को अंदेशा है कि महिला ने भी रुपये और जेवर हड़पने के लिए शादी के लिए हामी भरी होगी।
विज्ञापन

विदेशी नंबर से बात करता था ठग
पुलिस जांच में सामने आया है कि ठग ने एक ऐसा एप का इस्तेमाल किया था। ठग हिंदी में बात कर रहा था। इससे साफ है कि ठग ने किसी एप का इस्तेमाल कर विदेशी नंबर का इस्तेमाल किया है। जिससे महिला भी झांसे में आ गई। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन खातों में रुपये जमा कराए हैं, उनकी भी बैंक से जानकारी मांगी है। जल्द ही ठग को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सतपाल, प्रभारी निरीक्षक थाना सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें