फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ढाई माह की बेटी को छोड़कर विवाहिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
53-​घिलौड़ कलां गांव में फाय​रिंग के बाद जांच करती एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोद दहिया व पुलिस की टी
विज्ञापन
रोहतक। किलोई गांव में वीरवार को विवाहिता माया (26) ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ढाई माह की बच्ची के रोने की आवाज आई तो परिजनों को घटना का पता चला। सदर पुलिस शुक्रवार को मायके वालों से बयान दर्ज कर आगे की जांच करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद सूचना मिली कि एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ है। सदर थाने से पुलिस व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं। महिला ने पंखे के हुक से चुन्नी बांधकर फंदा बनाया हुआ था।
पूछताछ में पता चला कि महिला का पति सुनील शादी समारोह में शामिल होने सोनीपत जिले के गांव सिसाना गया हुआ था। जेठ दुकान के काम के सिलसिले में रोहतक आया हुआ था। घर पर जेठानी ही थी।
विज्ञापन

बाक्स
बेटी के रोने की आवाज आई घटना का पता चला
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कलानौर निवासी माया का विवाह 2022 में हुआ था। उसका दो साल का बेटा व ढाई माह की बेटी है। दोपहर बाद जब बेटी रोने लगी तो जेठानी ने उठकर देखा। कमरे के अंदर माया फंदे से लटकी हुई थी।
वर्जन
महिला के मायके वालों को सूचित कर दिया है। शुक्रवार को उनके बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सुसाइड नोट नहीं मिला है। -इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें