अक्षय तृतीया पर बाबा बालकपुरी डेरा में मास्क पहन कर शादी के बंधन में बंधता जोड़ा।
- फोटो : RohtakCity
नॉवेल कोरोना वायरस वुहान स्टेन कोविड - 19 के संक्रमण काल में रविवार को अक्षय तृतीया पर बाबा बालकपुरी डेरा में एक जोड़ा विवाह बंधन में बंधा। वायरस से बचने के लिए वर-वधू ने मास्क लगाकर सात फेरे लिए। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लड़की पक्ष की ओर से 10 लोग और वर पक्ष से उसके चाचा-चाची ही समारोह में शामिल हुए। इस दौरान लड़के के माता-पिता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लाइव शादी दिखी और अपना आशीर्वाद दिया।
डेरा के महंत कर्णपुरी ने बताया कि दिल्ली निवासी मयूर मखीजा व कच्चा बेरी रोड निवासी रितिका रविवार को शादी के पवित्र बंधन में बंधे। सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए समारोह में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए।