फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रक्षाबंधन पर बाजारों में रही रौनक, बहनों ने बांधी राखी

विज्ञापन
28jjrp10- एक बहन अपने भाई को तिलक करते हुए। स्वयं
विज्ञापन
झज्जर/बेरी। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधकर लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


झज्जर के साथ बेरी के बाजारों में भी त्योहार को लेकर खूब रौनक रही। राखी और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों के साथ मोती, रेशम और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध रहीं। मिठाई की दुकानों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।

रक्षाबंधन पर कई विवाहित बहनें मायके पहुंचीं, जिससे परिवारों में भाई-बहनों के मिलन की खुशी दोगुनी हो गई। बहनों ने भाइयों की आरती उतारकर राखी बांधी, वहीं भाइयों ने उन्हें उपहार दिए। कई घरों में पकवान और मिठाइयां भी तैयार की गईं।
विज्ञापन


दूर रहने वाले भाई-बहनों ने फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। पूरे बेरी क्षेत्र में दिनभर त्योहार की खुशियां छाई रहीं।

28jjrp10- एक बहन अपने भाई को तिलक करते हुए। स्वयं

28jjrp10- एक बहन अपने भाई को तिलक करते हुए। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें