फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दीपावली से पहले चमका बाजार, खरीदारों की चहल-पहल बढ़ी

विज्ञापन
35 किला रोड पर र​​विवार को खरीददारी करने पहुंचे ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। दीपावली नजदीक आते ही बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। सजावट और कपड़े की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। रविवार को शहर के किला रोड, कच्चा बेरी रोड, रेलवे रोड, बड़ा बाजार, प्रताप बाजार, गांधी कैंप बाजार, मॉडल टाउन में ग्राहक रंग बिरंगी लाइटें व सजावट का सामान खरीदते नजर आए।
विज्ञापन

बता दें कि त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शहर में आठ जगह वाहन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। शहर में 12 स्थानों को चिह्नित कर नाके भी लगाए गए हैं ताकि वाहनों के रूट बदलने की जानकारी चालकों को मिल सके और बाजारों में बड़े वाहन पार्क न हो सके।
वहीं, शहर के रेलवे रोड, किला रोड, मॉडल टाउन व शौरी मार्केट को वाहन फ्री जोन बनाया गया है। पार्किंग स्थलाें पर सफाई कार्य कराने का दावा भी अधिकारियों ने किया है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि रविवार को ग्राहक बाजारों में पहुंचे और खूब खरीदारी की। किला रोड बाजार के प्रधान जगदीश धींगड़ा ने बताया कि स्मार्ट बाजार बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे किला रोड पर इंटरलॉक टाइल लगाने का कार्य दो दिन में पूरा होगा। काफी संख्या में ग्राहक आने से बाजार में चमक बढ़ने लगी है।
-
रविवार को ग्राहकों ने बाजार में उम्मीद से ज्यादा खरीदारी की और आगे भी बड़ी संख्या में ग्राहक बाजार पहुंचेगा। इस बार दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।- आशु चुघ, प्रधान, कच्चा बेरी रोड मार्केट ।

त्योहारी सीजन में रविवार को बाजार में ग्राहकों का बड़ी संख्या में पहुंचना शहर में कारोबार के लिए बहुत अच्छा संकेत हैं। -वीरेंद्र राठी, प्रधान, दुर्गा कालोनी ट्रेडर्स एसोसिएशन ।
विज्ञापन



संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें