रोहतक। दिवाली से पहले शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। त्योहार की तैयारियों को लेकर लोग खरीदारी कर रहे हैं। कपड़े, मिट्टी के दीपक, रंग-पेंट से लेकर सजावट के सामान तक की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है।
शहर के मुख्य बाजारों किला रोड, रेलवे रोड, गांधी कैंप, शिवाजी कॉलोनी, बड़ा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, गोहाना अड्डा, डी पार्क और मॉडल टाउन में दोपहर से देर शाम तक खरीदारी के लिए अधिक भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं जहां कपड़ों और घर की सजावट का सामान खरीद रही हैं, वहीं बच्चे रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामान की मांग कर रहे हैं। मिट्टी के दीपकों की दुकानों पर भी खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ है। मिट्टी के दीये विक्रेता माता दरवाजा निवासी चमन ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य गोहाना अड्डा और मॉडल टाउन में स्टाल लगाए हुए हैं। डी पार्क के दुकानदार राजीव ने बताया कि लोग परंपरागत दीयों के साथ-साथ डिजाइनर दीपक भी खरीद रहे हैं। दिवाली से पहले रंग-पेंट और घर की मरम्मत का सामान खरीदने वालों की संख्या भी बढ़ी है। लोग अपने घरों को नया रूप देने के लिए पेंट और सजावट का सामान ले रहे हैं।
सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम :
उधर, बाजारों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किला रोड, भिवानी स्टैंड, झज्जर रोड, गोहाना अड्डा, डी पार्क आदि प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस जवान भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी संभाल रहे हैं।
वर्जन
दिवाली तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रहने का अनुमान है। उम्मीद है व्यापारियों को मुनाफा होगा।
नरेश भुटानी, प्रधान, गांधी कैंप मार्केट एसोसिएशन।
उम्मीद है कि धनतेरस और दिवाली तक बाजारों में और अधिक भीड़ बढ़ेगी और गारमेंट्स सहित अनेक वस्तुओं के कारोबार में इजाफा होगा।
दीपक पुनियानी, प्रधान, किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन।
56 : शहर के रेलवे रोड पर भीड । संवाद- फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर पुलिस को जानकारी देता बस चालक व कंडक्टर संवाद