फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी छात्रा से मारपीट पर प्रदर्शन

Mon, 23 Dec 2013 11:28 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर कस्बे की एलएलबी की छात्रा के साथ मारपीट के मामले में काफी संख्या में छात्राओं ने पीड़िता को साथ लेकर आईजी कार्यालय तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यालय के बाहर डीएसपी ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि इस बारे में पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी पक्ष के लोग भी एसपी से मिले और कहा कि मामला जमीनी विवाद का है और छात्रा बेवजह तूल दे रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि पिछले दिनों एलएलबी की एक छात्रा के साथ उनके पड़ोसियों ने जमकर मारपीट की। अभी तक इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर सोमवार को छात्रा की सहपाठी व अन्य छात्राओं ने एमडीयू से लेकर आईजी कार्यालय तक प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आईजी कार्यालय के बाहर डीएसपी अनिल यादव ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मंगलवार को छात्रा के दोबारा से बयान दर्ज करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें