फोटो 67 : नूना माजरा गांव में नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून।
बहादुरगढ़। ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराकर बहादुरगढ़ हलके के विकास कार्यों के माध्यम से चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। यह बात विधायक राजेश जून ने गांव नूना माजरा में 96 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्य का शुभारंभ करते हुए कही।
विधायक ने नूना माजरा के ग्राम सरपंच मास्टर जय भगवान व ग्रामवासियों की मौजूदगी में नूना माजरा में मेन रोड से पावर हाउस तक नाला बनाने व पावर हाउस में टैंक बनाने के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक राजेश जून का ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। जून ने ठेकेदार को गुणवत्ता व टेंडर के तय मानकों का पूरी तरह से पालन करते हुए निर्माण कार्य करने के लिए कहा।