फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में संविधान दिवस पर होंगे अनेक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय 26 नवंबर को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाएगा। इस संदर्भ में शनिवार को अपने कार्यालय में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने सरकार के निर्देशानुसार संविधान दिवस मनाने के कार्यक्रम आयोजन को पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि हरियाणा के मुख्य सचिव डाॅ. विवेक जोशी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर भारतीय संविधान की महता को दर्शाया जाएगा। एमडीयू के विभागों व संबद्ध महाविद्यालयों में भी भारतीय संविधान 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वाद-विवाद, प्रश्रोत्तरी, व्याख्यान कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा एमडीयू संविधान दिवस पर पखवाड़ा व्याख्यान माला भी प्रारंभ करेगा।
कुलपति ने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में रन फॉर कांस्टीट्यूशन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, भारतीय संविधान पर विशेष व्याख्यान समेत अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के शानदार आयोजन को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन प्रो. आरपी गर्ग, एसोसिएट डीन सीडीसी प्रो. सुमित गिल, विधि विभाग के अध्यक्ष डाॅ. जितेंद्र ढुल, वाईआरसी कोआर्डिनेटर प्रो. अंजू धीमान, निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी, इंचार्ज सामान्य शाखा डाॅ. विनय मलिक, पंकज नैन व कुलपति कार्यालय के अधीक्षक खैराती लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें