फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: केंद्रीय मंत्री सहित कई दिग्गज पूर्व वित्त मंत्री की माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे

विज्ञापन
22सीटीके31 : पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अ​भिमन्यु की मां परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक व्यक्त कर
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां परमेश्वरी देवी के निधन पर रविवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित प्रदेश के चार मंत्रियों के अलावा राजेनताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सेक्टर-14 स्थित आवास पर पहुंचकर शोक जताया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परमेश्वरी देवी तपस्विनी और संस्कारशील महिला थीं। उनके संजोए गए संस्कारों की छाप पूरे सिंधु परिवार में दिखाई देती है। उनका जाना समाज की अपूरणीय क्षति है।
पंचायत और विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि परमेश्वरी देवी ने जीवनभर सादगी, सेवा और संस्कारों से भरपूर जीवन जिया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि परमेश्वरी देवी का जीवन समाज के लिए एक मार्गदर्शक की तरह था। वहीं, मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि परमेश्वरी देवी और स्वर्गीय मित्रसेन सिंधु ने परिवार को ऐसे संस्कार दिए हैं जिसकी वजह से उनकी पूरे समाज में पहचान है। मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि परमेश्वरी देवी के का मिलनसार स्वभाव हर एक व्यक्ति के मन को छू जाता था।
विज्ञापन

इन्होंने भी जताया शोक

ओलंपिक संघ हरियाणा के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल, राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, सुभाष बराला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, चरखी दादरी विधायक सुनील सांगवान, विधायक भगवान दास नीलोखेड़ी, भाजपा नेता विक्रम ठेकेदार, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी आदि ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
इसके अलावा आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्र पाल, सीताराम व्यास, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर, भाजपा जिला प्रभारी सत्येंद्र परमार, सूचना आयुक्त अमरजीत सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, दिनेश कुमार, तरुण सन्नी शर्मा, सतीश हुड्डा, सुखबीर चंदोलिया, पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान, पूर्व विधायक सरिता नारायण व रामनिवास हुड्डा ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें