फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैडमिंटन के अंडर-11 सिंगल और डबल में मनवीर जीते पदक

Thu, 28 May 2026 08:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25-खिलाड़ी मनवीर पूनिया के साथ मौजूद कोच। स्रोत : कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रोहतक में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-11 बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ी मनवीर पूनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।
मनवीर वर्ष 2021 से बैडमिंटन का नियमित अभ्यास कर रहे हैं और वर्तमान में रोहतक की एवेंजर अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने अपने खेल की शुरुआत छोटूराम स्टेडियम स्थित बैडमिंटन अकादमी से की थी। वे रोजाना सुबह-शाम मिलाकर लगभग छह से सात घंटे कोर्ट पर अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

उनके पिता सोमबीर पूनिया ने बेटे के खेल करियर को बेहतर बनाने के लिए परिवार सहित झज्जर जिले के गांव खुड्डन से रोहतक के सेक्टर-2 में स्थानांतरित होने का निर्णय लिया। मनवीर की मां प्रियंका गृहिणी हैं और पूरा परिवार उनके प्रशिक्षण में सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

कक्षा छह के छात्र मनवीर का सपना देश के लिए ओलंपिक पदक जीतना है। वे डेनमार्क के खिलाड़ी विक्टर एक्सलसन और भारतीय कोच पुलेला गोपीचंद को अपना आदर्श मानते हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने कोच हेमंत पटेल, साहिल नांदल और प्रवेश कादयान को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें