रोहतक। कलानौर में भिवानी चुंगी पर हुए सड़क हादसे में मैनपावर कंपनी के संचालक की मौत हो गई। वह किसी काम से गुरुग्राम जा रहे थे। रास्ते में आगे जा रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से वे हादसे का शिकार हो गए। भिवानी के खरक कलां निवासी सनोज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। उनके चचेरे भाई नरेंद्र खरकिया अपने बच्चों के साथ अग्रसेन कॉलोनी भिवानी में रहते थे। वह मैन पावर कंपनी चलाते थे। शुक्रवार रात करीब दो बजे वह गुरुग्राम जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई। ब्यूरो