फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर सरकार ने जीता ढाई करोड़ जनता का दिल : मनीष ग्रोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा लिए गए फैसलों ने प्रदेश की ढाई करोड़ जनता का दिल जीतने का काम किया है। डेढ़ करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने, बुढ़ापा पेंशन 2750 रुपये करने, मेरिट पर नौकरी देने और हाल ही में 55 लाइलाज बीमारियों से पीड़ितों को पेंशन की सौगात देने जैसे कई फैसले लिए गए हैं। हरियाणा सरकार 36 बिरादरी विशेषकर गरीबों के लिए काम कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कही।
विज्ञापन

वह रविवार को महाबोध वेलफेयर सोसाइटी की ओर से निर्माणाधीन प्रथम बौद्ध विहार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई समेत अनेक महत्वपूर्ण सेक्टर में बड़े फैसले लेकर लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया है। हरियाणा के 9 जिलों में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस के शासन में जहां प्रतिभाशाली युवाओं की अनदेखी करके सिफारिश, पर्ची और रुपयों के दम पर नौकरियां दी जाती थी वहीं, आज हरियाणा में एक लाख से अधिक पक्की सरकारी नौकरी ईमानदारी से देने का रिकॉर्ड बनाया है। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए हरियाणा की सरकार ने गरीब लोगों के लिए अनेक ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर शुरू की है, जिन्हें कांग्रेस कभी शुरू नहीं कर पाई थी। कांग्रेस ने किसानों की लाखों एकड़ जमीन का भूमि अधिग्रहण करके उन्हें बर्बाद करने का काम किया। आज हरियाणा में नए नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, कई उद्योगिक सेक्टर, नई सिंचाई परियोजनाएं, नए एयरपोर्ट समेत अनेक सेक्टर में युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। इस मौके पर चेयरमैन पवन खरखोदा, डॉक्टर अतुल, डॉक्टर विवेक कुमार, सतवीर बौद्ध, राहुल, कैप्टन बलवंत भोरिया समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें