रोहतक। सीबीएसई 12वीं नॉन मेडिकल में जिला टॉप करने वाले रचित जैन की उपलब्धि पर अमर उजाला ने शुभकामनाएं देते हुए रविवार को छात्र के आर्य नगर स्थित आवास पर केक काटा। इसमें छात्र के परिजन, सगे संबंधी, शिक्षक आदि सभी मौजूद रहे। सभी ने रचित को कामयाब होने की शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
रचित जैन को अमर उजाला की ओर से पौधा व पुस्तकें भी भेंट की गई। छात्र की उपलब्धि पर आयोजित आयोजन में उसके परिजनों के साथ मौके पर शिक्षक व सगे-संबंधी भी मौजूद रहे। 15 वर्षीय रचित जैन ने बताया कि वह स्कोलर रोजरी में 12वीं में पढ़ते थे और अब उन्होंने दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए एडमिशन लिया है। पिता विपुल जैन बिजनेसमैन हैं और माता श्वेता जैन एमएससी हाउसवाइफ हैं। घर में चाचा अमन जैन व चाची दिव्या जैन हैं। बहन अर्चिता व चचेरे भाई बहन हार्दिक और वंशिका जैन ने रचित को बधाई दी है।
छात्र ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान अपना बेसिक क्लीयर किया। वह आईआईटी करके यूपीएससी पास करना चाहते हैं ताकि वह देश की वह समाज की सेवा कर सकें। वह आईएएस अधिकारी टीना डाबी को अपना आइडियल मानते हैं। वहीं शिक्षक मोहित आहूजा व ईशा आहूजा ने केक खिलाकर रचित को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रचित के परिजनों ने बताया कि वह ओलंपियाड लेवल वन में गोल्ड व टू में सिल्वर विजेता है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह चौथे नंबर पर रहा है। इसके अलावा डांस इंडिया डांस, गोट टेंलेंट में शिरकत कर चुके हैं और फैशन शो में दिलचस्पी रखते हैं। वर्तमान शिक्षा पर रचित का कहना है कि ग्रेडिंग सिस्टम नहीं होना चाहिए और जरूरत है कि थ्योरी की जगह प्रैक्टिकल क्लास अधिक हो। इससे बच्चों में कौशल का विकास होगा।