मनोहर लाल के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं
हुड्डा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 9 साल के करीब प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन आज उनके पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। इसलिए कांग्रेस की आलोचना करते रहते हैं। ईवीएम को लेकर हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग की स्थिति कैसे है, सबको पता है। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि महागठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए हुआ था।
फसलों के नुकसान की गिरदावरी करवाकर मुआवजा दे सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बेमौसमी बारिश से गेहूं, सरसों और सब्जियों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखी गई है। सरकार को जल्द इसका संज्ञान लेकर स्पेशल गिरदावरी करवा के मुआवजा देना चाहिए। उनसे कई गांवों के लोग आकर मिले हैं। आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता दल्लेवाल की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। लेकिन बीजेपी उनका संज्ञान तक लेने को तैयार नहीं है और न ही आंदोलनकारियों से बातचीत कर रही है। जबकि उसे बिना एक भी पल गवाए जल्द से जल्द किसानों की मांगों का समाधान करते हुए दल्लेवाल का अनशन खत्म करवाना चाहिए।