फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पैतृक घर का दौरा कर मनोहर लाल बोले-बचपन की यादें ताजा हो गईं

Wed, 13 Aug 2025 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक में बुधवार को अपने पैतृक गांव बनियानी में ग्रामीणों से मिलते केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर
विज्ञापन
रोहतक। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल बुधवार को अपने पैतृक गांव बनियानी पहुंचे। यहां अपने पुराने साथियों व ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना। ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों व सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने पैतृक घर का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि जब-जब गांव में आते हैं, उनकी बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं।
विज्ञापन

कहा, उनका पैतृक गांव दर्शनीय है। मेरा बचपन यहां बीता है। पढ़ाई यहां हुई है। माता-पिता की निशानी पैतृक घर भी गांव में है। गांव में घर का दौरा करके परम सुख की अनुभूति होती है।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अपना पैतृक घर गांव-समाज के नाम कर दिया था। इस 200 गज के मकान में लाइब्रेरी बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह मकान उनके लिए माता-पिता की निशानी के रूप में है।
विज्ञापन

पैतृक मकान को दान करने के दौरान उन्होंने कहा था कि अब यह मकान लाइब्रेरी के रूप में गांव के बच्चों के काम आएगा। यहां वे पढ़ लिखकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकेंगे। इस मौके पर भाजपा के नेता गुलशन भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फोगाट, बनियानी के सरपंच रामजीवन, नवीन, अजय बामल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें