फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मनीषा के हत्यारोपियों को दी जाए कड़ी सजा

Mon, 18 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
35 - ​भिवानी की मनीषा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदशर्न करते युवा। स्रोत :
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के शीला बाईपास इलाके के पीजी में रहने वाले युवाओं ने रविवार को शहर में रोष मार्च निकाला। युवाओं ने शिक्षिका मनीषा की हत्या करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी व दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।
सचिन अहलावत, बिट्टू मलिक समेत अनेक युवाओं ने रोष मार्च निकाल कर हत्याकांड पर नाराजगी जताई। सरकार से इस मामले में निष्पक्ष व शीघ्र जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीला बाईपास से शुरू हुआ मार्च डी पार्क, मेडिकल मोड़, पावर हाउस चौक होते हुए जाट कॉलेज मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें पीजी में रहने वाले युवाओं ने पुलिस की ढीली कार्रवाई पर रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारी ने कहा कि मनीषा की गुमशुदगी की रिपोर्ट न लिख कर पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ लिया। यह ड्यूटी में लापरवाही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें