फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मनीष ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 31 Dec 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23...हरियाणा की फर्स्ट रनर ट्रॉफी जीतने पर खुशी मनाते हुए योग खिलाड़ी हरियाणा स्टेट योगा एसोसिए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में लड़कों के वर्ग में 8 से 14 वर्ष मनीष शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता झारखंड में आयोजित की गई।


हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन की मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉक्टर जनक राज ने बताया कि आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में लड़कों के वर्ग में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में अभिनव ने छठा, 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में मनीष कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में लड़कियों के वर्ग में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में अंकिता ने रजत पदक व आराध्या ने कांस्य पदक जीता, वहीं 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कर्मदीप कौर ने रजत पदक हासिल किया।
आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में लड़कों के वर्ग 8 से 18 वर्ष में मनीष कुमार और भविष्य की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता, लड़कियों के वर्ग 8 से 18 वर्ष में आराध्या मित्रा और अंकिता की जोड़ी ने स्वर्ण पदक, रिदमिक पेयर इवेंट में लड़कियों के वर्ग 8 से 18 वर्ष में कायना नारंग और आरजू की जोड़ी ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग 8 से 18 वर्ष में रोनित और जतिन की जोड़ी ने रजत पदक जीता। हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि ये खिलाड़ी अप्रैल में दुबई में आयोजित होने वाली एशियन योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें