फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंबेडकर चौक पर धंसा मेनहॉल, हादसे की आशंका

Mon, 22 Apr 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
झज्जर में आबेंडकर चौक पर सड़क पर हुई गहरें गढ़े होने के कारण वा​हन चालकों को हो रही है परेशानी।
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सबसे व्यस्त आंबेडकर चौक पर मैनहॉल धंस गया है। मैनहॉल के पास गहरा गड्ढा अंदर बना है। इस कारण हादसा होने का खतरा है। वाहन चालकों व आसपास के दुकानदारों को परेशानी हो रही है। आसपास के दुकानदारों ने इसकी शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग से की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

आंबेडकर चौक के पास शनिवार रात को अचानक मैनहॉल जमीन के अंदर धंस गया और एक तरफ गड्ढा बन गया। इसका पता रविवार सुबह लगा, जब दुकानदार दुकानों पर आए। मैनहॉल अंदर धंसने से वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत आ रही है और बचकर निकलना पड़ रहा है। मैनहॉल से पूरा दिन बदबू फैलती रही, जिस कारण दुकानदारों का बैठना मुश्किल हो गया। रविवार होने के कारण वाहनों की संख्या कम रही। अगर यह ठीक नहीं हुआ तो इसके चलते इस रोड पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहेगी।

सड़क पर कूलर रखकर कर रहे वाहन चालकों को सचेत
शहर के बीकानेर चौक पर सड़क के बीचोंबीच नाले की पुलिया को टूटे हुए दस दिन से ज्यादा का समय हो गया है। इसे ठीक करने के लिए नगर परिषद ध्यान नहीं दे रहा है। यहां कूलर रखकर वाहन चालकों को सावधान किया जा रहा है। यह दूसरी बार है जब ग्रिल टूटी है और कूलर रखा गया है। अब तो लोग इसे बीकानेर चौक कम और कूलर चौक कहने लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंबेडकर चौक पर मैनहॉल टूटा पड़ा है। इसकी शिकायत करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। कोई बच्चा या पशु गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
मन्नू, दुकानदार

मैनहॉल से पूरे दिन बदबू आती रहती है। यहां बैठना भी मुश्किल हो गया है। विभाग को चाहिए कि इस तरफ ध्यान दे और इसे ठीक किया जाए।
विक्की, दुकानदार

पहले यहां सड़क पूरी तरह से खराब है और अब मैनहॉल टूट गया है। पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा।
मोहित, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें