फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंगलामुखी का घर फूंका, लाखों का सामान जलकर खाक

Sat, 22 Jun 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। शहर चौकी के अंतर्गत आने वाले पाना बैठान की कबूलपुर मार्ग स्थित कॉलोनी में बीती रात एक मंगलामुखी का किसी ने घर फूंक दिया। आग लगने से मकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। लेकिन, दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही मकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करीब 10 वर्षों से कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहे मंगलामुखी गरिमा उर्फ संदीप ने बताया कि बेरी निवासी अजय से उसका विवाद चल रहा है। बीते दिनों अजय ने मकान में आकर झगड़ा किया और मकान में सीढि़यों के पास रखी कपड़े धोने की मशीन में आग लग दी। इसकी शिकायत डायल 112 पर दी। उसके बाद हमारा आपस में समझौता हो गया था। कहा कि 20 जून को रात करीब 10 बजे गरिमा रोहतक चली गई थी। सुबह सूचना मिली कि मकान से धुआं निकल रहा है। जब वापस आकर देखा तो मकान में रखा फ्रिज, एलईडी, फर्नीचर आदि कीमती सामान व घर के बाहर खड़ी स्कूटी भी जलकर राख हो चुकी थी।

वर्जन-

-मंगलामुखी के मकान में आग लगाने की शिकायत मिली है। आग की घटना से मकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीडि़त की शिकायत पर बेरी निवासी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतवीर, शहर चौकी प्रभारी, बेरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें