फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिलास्तरीय योग ओलंपियाड में मानव अव्वल

विज्ञापन
11सीटीके10-गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में जीत क
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को जिलास्तरीय योग ओलंपियाड का शुक्रवार को गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल, भिवानी रोड में आयोजन हुआ। इसमें रोहतक के सभी खंडों के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय के कक्षा छठी से 10वीं (लड़के व लड़कियां) के चयनित खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। योग कोच डॉ. जनक राज ने बताया कि कक्षा छठी से 8वीं में लड़कों में मानव प्रथम, संजीत द्वितीय, रमन तृतीय और लवीश ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कों में ही कक्षा 9वीं से 10वीं में कुणाल प्रथम, दौलतराम द्वितीय, कार्तिक तृतीय और आशीष चौथे स्थान पर रहा। लड़कियों में कक्षा छठी से 8वीं में यशिका प्रथम, मनीषा द्वितीय, भावना तृतीया और ज्योति चौथे स्थान पर और कक्षा 9वी से 10वीं में श्रुति प्रथम, हिमांशी द्वितीय स्थान, अंजलि ने तृतीय और तन्नू ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता खिलाड़ी 25 अप्रैल को एससीआरटी गुरुग्राम की ओर से आयोजित करवाई जाने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को शिक्षा विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सतीश शर्मा, प्राचार्य रजनी शर्मा, भूपेंद्र, सुनील डीपीई, दिशा व अमरपाल डीपीई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें