फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मीट विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, गली में बच्चों के खेलने पर हुआ विवाद; आरोपी मौके से फरार

Sat, 24 Jan 2026 04:38 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

रोहतक में मीट विक्रेता की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है।  दोनों पक्षों में हुई कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
सावन, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक शहर के पाड़ा मोहल्ले में शनिवार दोपहर बच्चों के झगड़े में दो पक्ष भिड़ गए। झगड़े में मीट विक्रेता सावन उम्र 25 साल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी साहिल उम्र 24 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पाड़ा मोहल्ले में मुख्य सड़क के पास गली में बच्चे आपस में खेल रहे थे। खेल के दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष के बच्चों ने घर जाकर शिकायत कर दी। चार-पांच युवक चाकू व दूसरे तेजधार हथियार लेकर आ गए। दोनों पक्षों में पहले तो कहासुनी हुई। 

मामला बढ़ने पर सावन व साहिल पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही पथराव किया गया। घायल सावन व साहिल को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सावन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि साहिल का उपचार जारी है। डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि वारदात की जांच पड़ताल कर रहे हैं। बयान दर्ज कर जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें