फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Wed, 01 May 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक पर बराही फाटक के नजदीक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस से जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

बराही फाटक के नजदीक ड्रेन पर बने पुल के पास टीन के ऊपर से होकर एक व्यक्ति लाइनपार कर रहा था तो उसी दौरान रोहतक से दिल्ली की तरफ जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन हीराकुंड की चपेट में आ गया। इसमें उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उधर हादसे की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस थाना बहादुरगढ़ से जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटों तक नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की आयु करीब 50 से 55 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें