बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर छोटूराम नगर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक 36 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह छोटूराम नगर में रहते थे और एमआईई स्थित एक फैक्टरी में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार जितेंद्र शुक्रवार शाम ड्यूटी से घर आए थे और खाना खाकर सो गए थे। सुबह सूचना मिली कि उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आशंका है कि जितेंद्र रात में घर का मेन गेट खोलकर बाहर निकल गए, इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।