फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: तेज रफ्तार थार ने युवक को मारी टक्कर, सड़क पार कर रहा था शख्स, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

Wed, 26 Nov 2025 02:46 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक

सार

तेज रफ्तार थार ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-रोहतक राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार थार चालक ने सड़क पार कर रहे मुरादाबाद (यूपी) के नया गांव निवासी विकास को कुचल दिया। हादसे में विकास की मौत हो गई। हादसा सांपला के नजदीक चुलियाना मोड़ के पास हुआ। थार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


अटायल, रोहतक निवासी विकास के जीजा सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार की शाम को वह अपने साले विकास के पास चुलियाना मोड़ के नजदीक किराये पर लिए कमरे में आए थे। इस दौरान सड़क पार करने के लिए वे सफेद पट्टी पर खड़े थे। तभी सांपला की तरफ से आई एक तेज रफ्तार थार गाड़ी के चालक ने विकास को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला। हादसे में विकास के सिर में गंभीर चोट आई थी। सुनील ने विकास को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें