20सीटीके32 महापंचायत में शामिल मलिक खाप के सदस्य। स्रोत पंचायत
रोहतक। गठवाला मलिक खाप के पूर्व प्रधान दादा घासीराम मलिक की 156वीं जयंती पर बुधवार को मलिक भवन गोहाना में महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में नशा मुक्त अभियान को तेज करने के लिए मलिक खाप की ओर से कैप्टन जगबीर मलिक को स्कूलों और कॉलेज में युवाओं को नशे से दूर रहने के जागरूक करने क लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।
सर्वखाप संयोजक चौधरी महेंद्र सिंह नांदल ने बताया कि मलिक भवन गोहाना में आयोजित दादा घासीराम मलिक की जयंती पर महापंचायत में आयोजन किया गया। इसमें सहमति संबंध पर विरोध जताया और इस पर रोक लगाने की बात कही। गांव गोहांड में शादी न करने का समर्थन किया गया। उन्होंने बताया कि कैप्टन मलिक जगबीर मलिक पिछले कई सालों से स्कूल और कॉलेज में जा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। महापंचायत में शामिल रोहतक खाप 84 के प्रधान हरदीप अहलावत ने भी नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की तारीफ की। हुडा खाप के पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा ने कहा कि लोगों को खाने की बर्बादी को रोकना चाहिए।