रेड बॉल क्रिकेट मैदान मायना में बल्लेबाजी करती राघव चुघ। स्रोत: कोच
रोहतक। अंडर-16 गोयल समर कप टूर्नामेंट में शुक्रवार को चैंपियन जूनियर एकादश ने मल्हान एकादश को 7 विकेट से हराया। मुकाबला रेड बॉल क्रिकेट मैदान मायना में खेला गया। भविष्य शर्मा को मैन ऑफ द मैच और तनिष्का शर्मा को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया।
मल्हान एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 30.1 ओवर में 153 पर ऑलआउट हो गई। इस पारी में अब्दुल ने 39, अक्ष ने 34 और शशांक ने 18 रन का योगदान दिया। चैंपियन एकादश की ओर से उज्ज्वल ने चार और भविष्य शर्मा ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियन एकादश ने 22.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 154 रन बना लिया और 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इसमें तनिष्का शर्मा ने 53, निखिल ने 22 और राशि ने 20 रन बनाए। मल्हान एकादश की ओर से शशांक ने दो और हर्ष ने एक विकेट लिया।