संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने लोगों से अपील की कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। योग से न केवल स्वास्थ्य ठीक रहता है बल्कि मानसिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। वह नई अनाज मंडी में खंडस्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि योग साधकों को संबोधित कर रही थीं।
जिप चेयरपर्सन ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, उपमंडलाधीश अंकिता पुवार, मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक, डीएसपी राकेश, नगर पालिका के पार्षदों, तहसीलदार गुलाब सिंह, नायब तहसीलदार रघुबीर व अन्य के साथ योग किया।
उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति, ऋषि परंपरा और आध्यात्मिक ज्ञान की अमूल्य धरोहर है। आज पूरी दुनिया योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है।