फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा - प्रो. मिलाप पूनियां

विज्ञापन
22-एमडीयू में पृथ्वी दिवस पर भूगोल विभाग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अति​थि कुलपति प्रो. मिल
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने पृथ्वी को मानव जीवन का एकमात्र आधार बताया। विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को विद्यार्थियों को संबोधित हुए उन्होंने पृथ्वी संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को संदेश देते हुए प्रो. मिलाप पूनियां ने कहा कि हमें प्रकृति के संसाधनों का अंधाधुंध दोहन रोकना होगा और जल संरक्षण, स्वच्छ हवा व प्रदूषण नियंत्रण को प्राथमिकता देनी होगी। इस अवसर पर कुलपति ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


कार्यक्रम का संचालन छात्रा पूनम ने किया, जबकि डॉ. राजेश ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. बीनू सांगवान, प्रो. सचिंद्र सिंह, प्रो. रेणु आर्य, डॉ. प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें