फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रा मशीन व पॉकलेन के बीच में आने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। टिटौली-सुंदरपुर रोड पर चल रहे ड्रेन नंबर आठ के पुल निर्माण कार्य के दौरान हाइड्रा मशीन व पॉकलेन के बीच फंसने से शुक्रवार रात करीब नौ बजे यूपी के श्रमिक विपिन की मौत हो गई। मृतक रामपुर जिले के गांव पसिपुरा का रहने वाला था। इस संबंध में सदर थाने में हाइड्रा चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यूपी के रामपुर स्थित हजरत नगर निवासी रणजीत ने दी शिकायत में बताया कि वह रामपुर के पसिपुरा गांव के युवक विपिन कुमार व अन्य के साथ टिटौली-सुंदरपुर रोड पर ड्रेन नंबर आठ पर पुल का निर्माण कार्य कर रहा था। उनकी ड्यूटी सुबह आठ से शाम पांच बजे तक थी। शुक्रवार को रात नौ बजे तक काम चला, वे ओवरटाइम कर रहे थे। इसी बीच हाइड्रा चला रहा युवक फोन पर बात करते हुए मशीन को पीछे कर रहा था। पीछे विपिन सामान लेने जा रहा था। हाइड्रा चालक की लापरवाही से विपिन पहले से खड़ी पॉकलेन मशीन व हाइड्रा के बीच फंस गया। दूसरे श्रमिक चिल्लाए, चालक हाइड्रा को आगे करके मौके से फरार हो गया। वे विपिन को पीजीआई ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें