फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप- मुख्य आरोपी एक दिन के रिमांड पर, आरोपी की पत्नी व मामी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चरखी दादरी निवासी निजी बैंक कर्मी को हनीट्रैप में फंसाने वाले आरोपी की पत्नी व मामी को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से वारदात में शामिल थी। वीरवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी और दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया। जहां से भिवानी स्टैंड निवासी मुख्य आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर जबकि दोनों महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि दुष्कर्म का केस वापस लेने की एवज में मिलने वाली 10 लाख की राशि को आरोपियों ने पहले ही दो हिस्सों में बांटा हुआ था। समझौते की राशि में से 6 लाख रुपये मामी और चार लाख रुपये दंपती को मिलने थे।
विज्ञापन

बता दें कि चरखी दादरी निवासी एक निजी बैंक के कर्मचारी ने एक दोस्त को चार साल पहले 80 हजार रुपये उधार दिए थे। जिन रुपयों की मांग बैंककर्मी लगातार कर रहा था। इसी दबाब के कारण उक्त दोस्त ने अपनी पत्नी व मामी के साथ मिलकर बैंककर्मी को हनीट्रैप में फंसाने का प्लान बनाया। आरोपियों ने बैंककर्मी के साथ करनाल व रोहतक के होटल में शराब पार्टी की व इसके बाद मामी के साथ संबंध बनवाए। संबंध बनवाने के बाद बैंककर्मी के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। केस में समझौता करने की एवज में 10 लाख रुपये मांगे। बुधवार को पांच लाख रुपये देने का इकरार हुआ। इकरार होने के बाद बैंककर्मी ने एसपी को पूरे मामले के बारे में बताकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देशों पर पुलिस ने आरोपी को पांच लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें