फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें : डीसी

Mon, 04 Aug 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डीसी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि जिलावासियों को एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ना चाहिए। पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। वह रविवार को खिड़वाली गांव में युवा शक्ति मंच की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। साथ ही उन्होंने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

डीसी ने मंच की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ वायु प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करके मिट्टी के क्षरण को भी रोकते हैं। कार्यक्रम में गांव की मुख्य सड़कों के साथ लगभग 200 पौधे लगाए गए। डीसी ने गांव की गोशाला का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर मंच के प्रधान रामकरण उर्फ घोबा, अभिमन्यु जेई, संदीप सिंह, मनजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें