फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुष्प अर्पित कर मनाई महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वी जयंती के अवसर पर छात्रों ने इनसो छात्र नेता दीपक मलिक के नेतृत्व मे महर्षि दयानंद सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। दीपक मलिक ने कहा महर्षि दयानंद सरस्वती आर्य समाज के संस्थापक थे, आर्य समाज के मूल्यों का समाज में अहम योगदान है, और विश्वविद्यालय का नाम महर्षि दयानंद के नाम पर होना अपने आप में ही गर्व की बात है। जो छात्र इसमें पढ़ रहे है या पढ़ चुके है उन सबको महर्षि दयानंद के दिखाए रास्ते व उनकी सोच पर न केवल चलना चाहिए बल्कि उनके विचारों का प्रचार करना चाहिए। इस मौके पर कृष्ण पूनिया, विशेष अहलावत, दीप धनाना, अभिमन्यु पवार, सागर गोयत, विशाल दलाल, इरिष, निक्कू यादव, दीपांशु गुज्जर, अमित सहारां, मंजीत रूखी, साहिल कलानौर, निकेत, प्रिंस फरमाना, एमडीयू व अन्य कॉलेजों के छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें