कलानौर। कलानौर विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विकसित भारत नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली गई। यहां महिला शक्ति ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार का आह्वान किया। इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी की लाहली गांव की सरपंच कश्मीरी देवी, कलानौर विधानसभा के संयोजक नरेंद्र खट्टर व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ की रही। यात्रा का शुभारंभ बुलाकी शाह गद्दीघर से शुरू होकर डीएवी चौक पर समापन हुआ। मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ ने बताया कि सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में होने वाले चुनाव में भाजपा 400 पार के नारे के साथ लोगों के बीच पहुंच रही है। इस मौके पर प्रदेश सचिव रेणु डाबला, राजरानी, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव ज्योत्सना रोहिल्ला, जिला सचिव गीता ओहलायन, रामकली, सुदर्शन, ईश्वरी देवी, संतरा दुग्गल, रेखा प्रजापति समेत अनेक लोग मौजूद रहे।