फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप ने देशभक्ति का पेश किया अद्भुत उदाहरण : ढाका

Wed, 17 Jun 2026 08:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
31-मंगल कमल में महाराणा प्रताप की जयंती मनाते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को मंगल कमल में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस दौरान महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मुगल शासक अकबर की विशाल सेना का डटकर सामना किया।
विज्ञापन

उन्होंने देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में शामिल है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला समन्वयक हरिओम मित्तल भाली ने कहा कि महाराणा प्रताप बलिदान और स्वाभिमान के जीवंत प्रतीक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जीवनभर मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और कभी भी पराधीनता स्वीकार नहीं की। कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट शिवकुमार परमार रहे। इस अवसर पर वीर सिंह हुड्डा, सुखबीर चंदेलिया, संदीप जांगड़ा, एडवोकेट वजीर खोखर, उदयभान मलिक, नवीन रोहिल्ला, डॉ. मन्नू कुंडू, मुकेश दुग्गल, सुनील राठौर, रमेश बखेता और महासिंह दलाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें